कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक सभा में कहा है कि पश्चिम बंगाल में TMC को वोट देने से अच्छा है बीजेपी को दे दो। इसपर टीएमसी ने उन्हें भाजपा की बी टीम बताया है।
कांग्रेस विधायक राजू कागे ने कहा है कि "मोदी मर जाएं तो क्या होगा"। उन्होंने पहले जेडी(एस) नेता कुमारस्वामी को काला भैंसा कहा था।
अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा में कहा कि 4 जून को कांग्रेस की हार के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे पर ठीकरा फूटेगा। भाई-बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) बच जाएंगे।
जयराम रमेश ने कहा है कि अमेठी और रायबरेली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के नामों की घोषणा 24 घंटे में होगी। मल्लिकार्जुन खड़गे को इसके लिए अधिकार सौंपा गया है।
कर्नाटक कांग्रेस के विधायक राजू कागे ने सभा में जनता को धमकी दी। उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की करें, नहीं तो इसके अंजाम भुगतने होंगे।
कांग्रेस की ओर से देश में संपत्ति कर और विरासत कर को लेकर उठाए गए मुद्दे के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन शुरू हो गया है। छात्र दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के सामने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
दिल्ली कांग्रेस के दो बड़े नेताओं नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने आप के साथ गठबंधन को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव होने हैं।
गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि जिसकी उम्मीद पाकिस्तान से थी वह काम कांग्रेस ने किया है।
लवली के इस्तीफा के बाद शीर्ष नेतृत्व ने देवेंद्र यादव को अंतरिम प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
हरियाणा के गुरुग्राम से राजबब्बर को प्रत्याशी बनाया है तो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सीट से आनंद शर्मा को टिकट दिया है।