राहुल गांधी पर तंज कसते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि अभी तक हम लोग अमेठी में मुद्दे ढूंढते रह गए, अब हम कांग्रेस का प्रत्याशी ढूंढ रहे हैं।
महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने अभियान समिति से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को मुसलमानों के वोट चाहिए, लेकिन टिकट नहीं।
यूपी के मथुरा में आज शुक्रवार (26 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज का मतदान जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर के 3 बजे तक 38.66 फीसदी मतदान हुआ।
Ghaziabad chunav 2024: गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंगा जारी है। भाजपा इस सीट पर लगातार चार बार से अपना परचम लहरा रही है। ऐसे में इस बार जीतती है तो ये उसकी पांचवी जीत होगी। कांग्रेस और बसपा के सामने ये बड़ी चुनौती है।
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज का मतदान आज शुक्रवार (26 अप्रैल) को जारी है। इस दौरान देश के 13 राज्यों समेत 88 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।
बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा सांसद तेजस्वी सूर्या लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मैदान में प्रमुख नेताओं में से हैं। भाजपा सांसद और युवा विंग प्रमुख को प्रतिष्ठित सीट पर कांग्रेस की सौम्या रेड्डी से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा है कि देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बहुत बड़ा उत्साह है। कांग्रेस का घोषणापत्र आने के बाद भाजपा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है।
भाजपा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का वर्ष 2009 का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पूर्व पीएम देश के सांसाधनों पर मुस्लिमों का पहला हक होने की बात करते हैं। भाजपा इसे लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। पीएम मोदी ने भी इस वीडियो को लेकर तंज कसा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मुरैना में जनसभा में नाम लिए बिना कहा कि राहुल गांधी को मेरा अपमान करने में मजा आता है। उन्होंने कहा कि कामदार हूं नामदार की गालियां सह लूंगा।
मध्य प्रदेश के बैतूल में रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी की सबसे बड़ी दुश्मन है। इसने ओबीसी के कोटे से कर्नाटक में मुसलमानों को आरक्षण दिया है।