रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि वह अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा का पूरा समर्थन करते हैं। वह अमेठी के लोगों के लिए अच्छा काम करेंगे।
चुनाव होते ही कांग्रेस कई नेताओं को पार्टी से बाहर करने वाली है। ऐसे नेताओं की लिस्ट भी तैयार हो गई है। चूंकि कई नेता पार्टी में होकर भी निष्क्रिय हैं। ऐसे नेताओं को पार्टी में रखने से भी पार्टी को कोई फायदा नहीं है। इस कारण ये कदम उठाया जा रहा है।
एक्टर शेखर सुमन और पूर्व कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में दोनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
नरेंद्र मोदी ने झारखंड में मिले 30 करोड़ रुपए को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल किया है कि कहीं कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली ने पूरे देश में काली कमाई के गोदाम तो नहीं बना रखे हैं।
एक दिन पहले कांग्रेस छोड़ने वाली राधिका खेड़ा ने आरोप लगाया है कि राम मंदिर जाने के बाद पार्टी में उन्हें परेशान किया जाने लगा था। उन्होंने सुशील आनंद पर अपमान करने का आरोप लगाया है।
देश के प्रमुख कुलपतियों और अकादमिक व्यक्तियों ने विश्वविद्यालय प्रमुखों की चयन प्रक्रिया पर राहुल गांधी की टिप्पणियों का विरोध करते हुए एक ओपन लेटर लिखा है।
इस बार का लोकसभा चुनाव काफी रोचक रहने वाल है। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के 7 नेता ऐसे हैं। अगर वे चुनाव जीतते हैं तो उनकी बल्ले बल्ले हो जाएगी। अगर वे चुनाव हार जाते हैं। तो उनकी मौज रहेगी। क्योंकि वे विधायक तो रहेंगे ही सही।
लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी के अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़े कई गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की गई। रविवार (5 मई) की रात को कथित तौर पर घटना को अंजाम दिया गया।
कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने पहले राधिका खेड़ा एक्स पर लिखा-आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूँ व अपने पद से इस्तीफ़ा दे रही हूं। हां मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं, और वही अब मैं कर रहीं हूं।
मोदी ने कहा कि सपा और कांग्रेस वाले अपने बच्चों के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।