GATE 2023: कानपुर अगले शनिवार यानी 4 फरवरी 2023 से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 शुरू करेगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं।
कानपुर से सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक इरफान सोलंकी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बता दें कि पुलिस कमिश्नर के पास सपा विधायक की 150 करोड़ की संपत्तियों की सूची पहुंची है। अब इन संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।
जेल से जमानत पर बाहर आई खुशी दुबे अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षा पास कर एमबीबीएस में दाखिला लेना चाहती हैं।
जमानत पर जेल से बाहर आई खुशी दुबे की निगरानी में पुलिस कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। खुशी दुबे के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसी के साथ पुलिस पिकेट भी तैनात की गई है।
बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे की जमानत के बाद पुलिस ने उनके घर के पास सीसीटीवी कैमरे लगाकर हर गतिविधी पर नजर रखनी शुरूकर दी है। बता दें कि सोमवार को खुशी दुबे अपनी मां के साथ चौबेपुर थाने हाजिरी लगाने पहुंची थी।
यूपी के कानपुर के फत्तेपुर गांव में दोहरे हत्याकांड और 10 लाख लूट मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की 3 टीमें बनाई गईं हैं। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने उसे धमकी देते हुए कहा कि यदि उसने शोर मचाया तो उसके पति को गोली मार देंगे।
कानपुर के फत्तेपुर गांव में 5 नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने दंपति की बहू के हाथ-पैर बांधकर उसे कमरे में बंद कर दिया। बताया गया कि बदमाश 10 लाख के जेवर और कैश लेकर फरार हुए हैं।
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कानपुर पहुंचे। यहां जाम में फंसने के बाद उन्हें तकरीबन आधा किमी तक पैदल चलना पड़ा। पौन घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका।
यूपी के कानपुर से पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान मामले में कथित वसूली का खेल सामने आया था। बताया गया था कि एक इंस्पेक्टर और डीसीपी को इस बात की जानकारी पहले से थी कि रिजवान बांग्लादेशी नागरिक है।
यूपी के कानपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कानपुर के बर्रा थाने का है। यहां शिकायत लेकर पहुंचे बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को पुलिसकर्मी ने थाने के अंदर ही पीटा। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।