सबसे अहम बात ये है कि इस चुनाव में दमखम के साथ उतरने की तैयारी है। इसके लिए आम आदमी पार्टी (AAP) से गठबंधन किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो किसान संगठन राज्य की 30 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा, सरकार बनने पर डिप्टी सीएम का फॉर्मूला तय किया जा रहा है। राज्य में कुल 117 सीटों पर चुनाव होना है।