केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'एग्जिट पोल और चुनाव के नतीजों में काफी अंतर होगा। हम चुनाव के परिणामों का इंतजार करेंगे। एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित हो चुके हैं।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए। 6 बजे तक 57% मतदान हुआ। एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में दोबारा केजरीवाल की सरकार बनती दिख रही है। टाइम्स नाऊ की माने तो आप को 44, भाजपा 26, कांग्रेस को 0 सीट मिलती दिख रही है।
दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से 36 सीटें पाने वाली पार्टी राज्य में अपनी सरकार बना सकती है। पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें अपने नाम की थी और राज्य में अपनी सरकार बनाई।
भाजपा ने मंगलवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) एक व्यक्ति की पार्टी है और उसके नेता अरविंद केजरीवाल अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं।
बजट सत्र में मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में निर्भया रेप केस का मामला उठा। लेकिन भाजपा ने फांसी में हो रही देरी के लिए दिल्ली की आप सरकार को ही जिम्मेदार ठहरा दिया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैदान में उयतर गए हैं एक रैली में योगी ने केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा
जामिया नगर में फायरिंग पर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार गुरूवार को रफ्तार पकड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शहर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और पदयात्रा निकालेंगे। इस दौरान केजरीवाल सरकार की नाकामियों और सीएए को मुद्दा बनाकर घेरने की कोशिश की जाएगी।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी के गाने ‘रिंकिया के पापा’ को लेकर अरविंद केजरीवाल के कई बार मजाक उड़ाने के बाद रविवार को तिवारी ने एक वीडियो के जरिये राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल की सुविधा देने के सत्तारूढ़ पार्टी के दावे पर सवाल खड़ा किया है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अभिभावकों को आश्वस्त किया कि जब तक राष्ट्रीय राजधानी में उनकी ‘ईमानदार सरकार’ सत्ता में है, किसी भी प्राइवेट स्कूल को मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।