चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस के कहर से अब दुनिया के कई देश प्रभावित हैं। अभी तक इस वायरस का कोई तोड़ नहीं मिल पाया है। इस बीच अब थाईलैंड के डॉक्टर्स ने दावा किया है कि उन्हें इसका इलाज मिल गया है।
चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे वुहान वायरस भी कहते हैं। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात इन मरीजों की देखभाल में लगे हैं। उन्हें आराम करने का समय भी नहीं मिल रहा है।
पूरी दुनिया फिलहाल चीन से सामने आई जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस से डरी हुई है। चीन जहां इसका इलाज ढूंढने में जुटा है, वहीं भारत से एक शख्स ने इसका रामबाण इलाज ढूंढने का दावा किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक बताया है कि हुबेई शिन्हुआ अस्पताल में कार्यरत 62 वर्षीय डॉक्टर लियांग वुडोंग को 18 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दो दिन बाद उनमें कोरोना वायरस के लक्षण पाये गये।
शंघाई म्यूनिसिपल हेल्थ कमीशन ने दावा किया है कि चीन ने कोरोना वायरस का इलाज ढूंढ लिया है। उन्होंने दावा किया कि पहला पेशेंट, जिसे ये वायरस था, उसे इलाज एक जरिये ठीक कर दिया गया है और अब उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।