छत्तीसगढ़ में गुरुवार 11 अगस्त के दिन कोविड केसों की संख्या में फिर इजाफा हो गया है। कल के दिन प्रदेश में 75 नए कोरोना केस सामने आए है। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी की जान नहीं गई है। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर अब तक कोई खतरा सामने नहीं आया है। नए केस भी 20000 तक ही गए हैं। इस बीच दो दिन में फिर से संक्रमण का ग्राफ गिरा है। बीते दिन महज 12 हजार के करीब नए मामले मिले। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 206.88 करोड़ को पार कर गया है।
कोरोना संक्रमण के नए मामलों में थोड़ी गिरावट आई है। नए केस 20 हजार के नीचे चले गए हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 205.92 करोड़ हो चुका है। पिछले 24 घंटों में 32,73,551 डोज दी गईं। एक्टिव केस 0.31% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी भी 98.50% बनी हुई है।
लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण को लेकर गुड न्यूज मिली है। एक बार फिर से देश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिरा है। देश में पिछले दिन महज 13000 के करीब नए मामले सामने आए हैं। देश में 204.6 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। एक्टिव केस 0.32% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.49% है।
कुछ दिनों बाद कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। कोरोना के नए केस 16 हजार के करीब मिले हैं। इस समय एक्टिव केस 1.50 लाख पर हैं। हालांकि वैक्सीनेशन कवरेज लगातार बेहतर होने से अभी तक कोई खतरा नहीं दिखाई दिया है। अब तक 202.17 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।
भारत में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर के खतरे के बीच पहली बार नए केस 20 हजार के पार गए हैं। देश में इस समय एक्टिव केस 1.48 लाख हो गए हैं। हालांकि वैक्सीनेशन कवरेज लगातार बेहतर हो रहा है। अब तक 200.91 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। पढ़िए पूरी डिटेल्स...
राजधानी रांची में कोरोना सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है। सबसे अधिक मरीज रांची में ही है। रांची में एक बार फिर से केस बढ़ने के बाद यहां लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। लोगों से मास्क लगाने को कहा गया है।
भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 1.32 लाख को पार कर गई है। ये अच्छी बात है कि संक्रमण का कोई घातक रिजल्ट सामने नहीं आया है। इस बीच नए केस एक बार फिर से बढ़कर 16000 क्रॉस कर गए। पॉजिटिविटी रेट 3.68 प्रतिशत दर्ज की गई। जानिए कोरोना संक्रमण की पूरी डिटेल्स...
कोरोना के नए केस कम हुए हैं। बीते दिन 16000 के आसपास नए मामले मिले हैं। इस समय एक्टिव केस 1.30 लाख से ऊपर है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 198.88 करोड़ पार कर गया है। एक्टिव केस 0.30% हैं। रिकवरी रेट 98.50% है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों में मद्देनजर चौबीस घंटे में 81 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की गई थी जिसमें 338 नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं लखनऊ में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले मिले हैं यहां बीते 24 घंटे में 69 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।