कोरोना की स्पीड पर ब्रेक, लेकिन मौतें अब भी रोज 3000 से अधिक, अच्छी खबर यह कि एक दिन में 3.18 लाख रिकवर

May 04 2021, 08:56 AM IST

भारत में कोरोना संक्रमण को रोकने युद्धस्तर पर चल रही कोशिशों का पिछले तीन दिनों में असर दिखाई दिया है। मई के शुरुआती दिनों में कोरोना मामलों में गिरावट आई है। वहीं रिकवरी रेट भी बेहतर हुई है, लेकिन अभी एक चिंता बराबर बनी हुई है। अप्रैल के मध्य से लगातार रोज 3000 से अधिक मौतें हो रही हैं। भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 2 करोड़ को पार कर चुका है। पिछले 24 घंटे में देश में 3.54 लाख नए केस सामने आए, जिसमें से 3,436 की मौत हो गई। वहीं, 3.18 लाख लोग ठीक भी हुए। मौतों के मामले में भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है।

देश में कोरोना के मामले 60.73 लाख के पार, अब तक 95 हजार से ज्यादा मौतें हुई

Sep 28 2020, 10:30 AM IST

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से अच्छी खबर आ रही हैं। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां देश में रविवार को संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा  50 लाख के पार हो गया। अबतक देश का रिकवरी रेट 82.74% हो चुका है। मतलब अब हर नए 100 मरीजों में से अब करीब 82 लोग ठीक हो रहे हैं। हांलाकि देश में पिछले 27 दिनों में एक हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 31 दिसंबर को 816 मरीजों ने दम तोड़ा था। इसके बाद एक से 27 सितंबर तक रोजाना औसतन 1066 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। यह दुनिया के सबसे संक्रमित देश अमेरिका (895) और ब्राजील (826) के रोजाना के एवरेज से कहीं ज्यादा है।