आंखों से भी फैल सकता है कोरोना संक्रमण ?, जानिए कैसे

May 10 2020, 09:27 PM IST

 देश में 63 हजार 347 कोरोना संक्रमित हैं। रविवार को दिल्ली में 381, आंध्रप्रदेश में 50, राजस्थान में 33 और बिहार में 18 मामले सामने आए। इससे पहले शनिवार को कोरोना के 2951 मरीज बढ़े। यह बीते एक सप्ताह में सबसे कम है। इससे कम 2564 मामले 2 मई को आए थे। कल 1414 मरीज ठीक भी हुए। दूसरी बार एक दिन में इतने ज्यादा मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई। इससे पहले 7 मई को 1475 संक्रमित ठीक हुए थे। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41  हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हो चुकी है।