भारत कोविड-19 टीकाकरण में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। भारत से पहले अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (यूके) हैं। स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मचारियों के टीकाकरण अभियान में 18 फरवरी से कुल टीका लगवाने वालों की संख्या 94 लाख के पार पहुंच गई है। इनमें 61,96,641 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 3,69,167 स्वास्थ्य कर्मी (दूसरी खुराक) और 28,56,420 कर्मचारी (पहली खुराक) शामिल हैं।