'ये रिश्ते हैं..' का एक्टर इसी महीने करेगा मंगेतर संग कोर्ट मैरिज, नए साल में दोबारा करेगा शादी

Nov 08 2020, 06:13 PM IST

टीवी शो ये रिश्ते हैं प्यार के में नजर आ चुके शाहीर शेख अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में  हैं। कुछ समय पहले ही खबरें आई थीं कि अपना टीवी शो ऑफएयर होने के बाद शाहीर शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वे अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। इसी बीच उनकी शादी से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहीर और रुचिका दिसंबर नहीं बल्कि इसी महीने नवंबर में ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। कपल नवंबर के आखिर तक शादी कर लेंगे।