कई बार अनजाने में ऐसी चीजें हाथ लग जाती है, जिनकी हमने कभी कल्पना नहीं की होती। वह चीज अक्सर मशहूर कर जाती है। ऐसा ही मामला कोस्टा रिका के फोटोग्रॉफर सर्जियो के साथ हुआ, जिन्होंने 50 साल पहले एक ऐसी तस्वीर खींची, जो आज भी वायरल है।
रॉकेट का क्रू कैप्सूल खाली है और फिलहाल इसमें तीन पुतले रखे जाएंगे। वैज्ञानिकों की मानें तो अब ईंधन भरने की प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है, जिससे पिछली बार वाली गड़बड़ी फर नहीं हो।
आज भारत में लेबर डे (Labour Day 2022) मनाया जा रहा है। इस दिन श्रम संघर्षों को याद किया जाता है। इसे समाज के लिए कामगारों के त्याग और योगदान को याद करने के लिए भी मनाया जाता है। भारत में इसकी शुरुआत 1923 से हुई थी।
अमरीका (America) के फ्लोरिडा (Florida) में रहने वाले रोमेरो एनोलिस () को स्पाइडर मैन सीरीज (Spider man Series) एक फिल्म इतनी पसंद आई कि लगातार तीन महीने तक वह सिर्फ यही फिल्म देखता रहा। कुल 292 बार यह फिल्म देखकर उसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Record) बना दिया।
वीवो टी1 प्रो 5जी एक नया स्मार्टफोन होगा, जिसके भारत में 25,000 रुपए से कम में लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले, स्मार्टफोन के स्पेक्स ऑनलाइन सामने आए हैं।
डॉक्टर महिमा स्वामी के रिसर्च का महत्वपूर्ण हिस्सा आंत्र रोगों में सूजन को लेकर चल रही स्टडी है। इसमें शरीर के इम्यून सिस्टम में संक्रमण की वजह से पेट की लेयर पर अटैक करने के लिए वायरस कैसे एक्टिव होता है, की स्टडी भी शामिल है।
नए ध्वज में सफेद बैकग्राउंड पर सेंट जॉर्ज के क्रॉस को दिखाती रेड लाइन को अब छत्रपति शिवाजी की मुहर के निशान से बदल दिया गया है। पहले जो सेंट जॉर्ज क्रॉस अब तक था, वह ईसाई शहीद के नाम पर था। वह ब्रिटेन के संरक्षक संत थे।
एक युवक जिसे तैरना नहीं आता था, मछली पकड़ने के लिए समंदर में चला गया। किसी वजह से नाव समंदर में डूब गई, मगर डूबने से पहले युवक नाव पर रखे फ्रीजर में चला गया और 11 दिन समंदर में भूखे-प्यासे तैरता रहा।
Ganesh Chaturthi 2022: भगवान श्रीगणेश सभी देवताओं में श्रेष्ठ कहे जाते हैं इसलिए हर शुभ काम से पहले उनकी पूजा की जाती है। इस बार 31 अगस्त, बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन से गणेश उत्सव का भी आरंभ होगा।
शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के बीच मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ अलग ही होती है। ऐसा ही कुछ हुआ हाथरस जिले के एक गांव की शादी में।