एक युवक जिसे तैरना नहीं आता था, मछली पकड़ने के लिए समंदर में चला गया। किसी वजह से नाव समंदर में डूब गई, मगर डूबने से पहले युवक नाव पर रखे फ्रीजर में चला गया और 11 दिन समंदर में भूखे-प्यासे तैरता रहा।
ब्राजील। एक मछुआरे की नाव समंदर में डूब गई थी। नाव पर फ्रीजर रखा था, जिसमें उसने नाव के डूबने से पहले खुद को कैद कर लिया। अब फ्रीजर में बंद वह मछुआरा समंदर में 11 दिनों तक यूं ही तैरता रहा। इससे भी बुरी बात ये थी कि फ्रीजर में न खाने के लिए कुछ था और न ही पीने के लिए। वह डर रहा था कि बाहर निकला तो कोई शार्क उसे खा जाएगी।
मछुआरे युवक का नाम रोमुआल्डो मैसेडो रॉड्रिग्ज है और यह दिल दहलाने वाली घटना अटलांटिक महासागर की। हालांकि, 11 दिन में वह समंदर में करीब साढ़े चार सौ किलोमीटर दूर तक बहता रहा और बिना भोजन-पानी के बावजूद जिंदा बचा रहा। एक दिन मछली पकड़ने वाले जहाज पर सवार मछुआरों को यह फ्रीजर दिखा, जिसके बाद उन्होंने उसे ऊपर खींचा तो उसमें से जिंदा युवक को देखकर पहले वे चौंक गए। इसके बाद जब युवक ने उन्हें पूरी आपबीती सुनाई, तो सबको माजरा समझ में आ गया।
खुद को सुरक्षित रखने के लिए युवक फ्रीजर में चला गया
यह हैरान करने वाला ब्राजील का है। युवक जुलाई महीने के अंत में उत्तरी ब्राजील के ओयापोक बीच से मछली पकड़ने के लिए गया था। उसकी नाव लकड़ी की और करीब सात मीटर लंबी थी। फ्रेंच गुयाना के तट से कुछ दूर जब वह था, तभी उसकी नाव समंदर में डूबने लगी। जब उसे लगा कि अब वह बचेगा नहीं, तो खुद को सुरक्षित करने की अंतिम कोशिश के तहत वह नाव पर रखी फ्रीजर में छिप गया। नाव डूबने के बाद वह समंदर में जद्दोजहद करता रहा। हालांकि, परेशानियों का अंत यहीं खत्म नहीं हुआ।
भगवान की तरह था फ्रीजर, जिसने युवक की जान बचाई
युवक को मछुआरों की दूसरी नाव में सवार लोगों ने उठाया, तो वह बेहद कमजोर था। इसके बाद नाव जब जमीन पर पहुंची, तब पुलिस को उसकी कहानी के बारे में पता लगा, जिसके बाद उसे 16 और दिनों के लिए जेल में डाल दिया गया। दिलचस्प यह है कि समंदर में मछली पकड़ने निकला यह युवक तैरना भी नहीं जानता था। 11 दिनों तक भूखे-प्यासे समंदर में तैरते रहने की वजह से उसका वजन लगभग पांच किलो तक कम हो गया था। जब वह 11 दिन बाद फ्रीजर से बाहर निकला तो उसे सूर्य की रौशनी में देखने में भी परेशानी हो रही थी। युवक ने बताया कि फ्रीजर उसके लिए भगवान की तरह था।
पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम
किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ
