साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण (lunar eclipse 2021) 19 नवंबर को लगने वाला है। ये ग्रहण आंशिक रूप से लगेगा जो कि भारत (अरुणाचल प्रदेश), अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा। भारतीय समायनुसार ये ग्रहण दोपहर 12.48 से शुरू होगा, मध्यकाल 2.33 पर तथा मोक्ष शाम 4.17 पर होगा। ये ग्रहण वृषभ राशि में लगने वाला है इसलिए इस राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।