स्क्रीनिंग कमेटी आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशियों के चयन में अपनी भूमिका निभाएंगी।
2022 में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियों को लेकर अहम बैठक बुलाई है। 5 और 6 जून को यह बैठक दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर होगी। इसमें भाजपा के महासचिव शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा नेतृत्व में बड़े परिवर्तन की तैयारी चल रही है। ऐसे में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने योगी आदित्यनाथ को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लगा दिया है। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव हैं, इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकार आई लेकिन अपने घर भरने के सिवा किसी ने यूपी के लिए कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है?
पंजाब में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। दरअसल, हाल ही में एनडीए में भाजपा के सबसे पुरानी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने नाता तोड़ दिया था।
राज्य में 14 मई से 27 मई के बीच चार चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न होंगे। गांव की सरकार के तहत कुल 4,345 मुखिया, 5,341 पंचायत समिति सदस्य, 536 जिला परिषद सदस्य और 53,479 ग्राम पंचायत सदस्यों को चुना जाएगा।
अनुमानों को विशेष रूप से देश भर से चुने गए मतदान केंद्रों के वोटों के नमूने के आधार पर मतदान कंपनियों द्वारा संकलित किया जाता है। वे आम तौर पर पिछले चुनावों में बेहद सटीक साबित हुए हैं।