स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार 6 फरवरी को निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन से बॉलीवुड समेत दुनियाभर में शोक की लहर छा गई है। लताजी करीब एक महीने से बीमार थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भर्ती किया गया था।