भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने बीसीसीआई को भारत में टोक्यो ओलंपिक के कैंपेन का प्रपोजल दिया था।
स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने विंबलडन और टोक्यो ओलंपिक को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
अमूल भी टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के लिए आईओए का समर्थन करने के लिए आगे आया है। अमूल का प्रायोजन 31 दिसंबर, 2021 तक के लिए है।
आईओसी ने कहा कि खिलाड़ियों ने 18 महीने सख्त मेहनत करके यहां के लिए क्वालिफाई किया है। बहुत कठिन समय है। कोरोना की वजह से किसी की मेहनत को यूं ही बर्बाद नहीं किया जा सकता है। इसलिए खिलाड़ियों को राहत देते हुए कोविड पाॅजिटिव आने पर कुछ राहत दी गई है। इससे खेल भावना बनी रहेगी।
Tokyo ओलंपिक के लिए 11 इवेंट्स में 100 एथलीट क्वालिफाई हुए हैं। 25 और खिलाड़ियों के क्वालिफाई करने की संभावना है। जून के अंतिम सप्ताह तक क्वालिफाई किए हुए खिलाड़ियों के डिटेल उपलब्ध हो जाएंगे।
भारतीय रेसलर पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही कुछ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी भारतीय पहलवानों ने पदक जीते हैं, इससे भारतीय फैन्स के मन में टोक्यो ओलंपिक में पदक मिलने की उम्मीद जग गई है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा है कि अगर अगले साल तक भी कोरोना पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जाता तो खेलों को रद्द कर दिया जाएगा।
कोरोना वायरस के कहर के चलते टोक्यो ओलंपिक की तारीख 1 साल बढ़ा दी गई है। अब यह आयोजन टोक्यो ओलंपिक 2020 का आयोजन 23 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक होगा। वहीं, पैरालंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त 2021 से 5 सितंबर 2021 तक होगा।
सिर्फ एक मिनट बचा था और पूनिया 3-6 से पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने तनावपूर्ण मैच के अंतिम क्षणों में 7-6 से बढ़त बना ली और अब वह स्वर्ण पदक के मैच में जगह बनाने के लिए स्विट्जरलैंड के स्टेफान रेचमुथ से भिड़ेंगे।
अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान तापमान को नियंत्रित करने के लिए टोक्यो में कृत्रिम बर्फबारी का सहारा लिया जा सकता है जिसका शुक्रवार को ट्रायल किया गया। इस ट्रायल को नौकायन टेस्ट स्पर्धा के दौरान किया गया जहां तोक्यो 2020 कर्मचारियों पर हिमपात कराया गया।