दो दिनों से लगातार बारिश के कारण कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हालात बदतर हो गए हैं। शहर की सड़कों पर कमर तक पानी भरा हुआ है। जिन इलाकों में पानी कम है, वहां लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे लोगों को ऑफिस पहुंचने में दिक्कत हो रही है।
मेरठ में त्यागी समाज के लोगों का प्रदर्शन छठे दिन अचानक ही उग्र हो गया। तमाम लोग ट्रैक्टर लेकर मेरठ कमिश्ररी में घुस गए। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी सामने आई।
बरेली में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली में 35 लोग सवार थे। जिनमें से 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हरदोई में शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे में कई लोग लापता होने की जानकारी सामने आई थी। सर्च ऑपरेशन के जरिए शनिवार रात से लेकर अगली शुबह तक कई लोगों के शव बरामद हुए हैं।
जहां झारखंड की बेटिया कॉमनवेल्थ जैसे खेलों में देश को गोल्ड मेडल दिला रही है, उसी राज्य में एक बेटी के खेत में ट्रैक्टर चलाने पर पंचायत ने ऐसा फरमान निकाल दिया कि हर कोई हैरान रह गया। वहीं लड़की ने इसे मानने से इंकार कर दिया है..
राजस्थान के जोधपुर जिलें में 4 साल की मासूम के साथ रेप होने की घटना सामने आई है। यह प्रदेश के मुख्यमंत्री का गृह जिला भी है। मामले में बालेसर थाने की जांच कर रही है।
बदायूं में गंगा स्नान कर वापस आ रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली और टैंकर में हुई टक्कर के बाद यहां 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गोंडा में दोपहर में बाग में तख्त पर 2 साल के बच्चे के साथ लेटे 25 वर्षीय नीरज के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया। उसकी मौके पर मौत हो गयी व बच्चा सीरियस हालत में है।
राजस्थान के सीकर में खनन विभाग कार्यालय के सामने किसानों का पड़ाव दिन व रात जारी है। चाय- नाश्ता व दोनों समय का खाना भी पड़ाव स्थल पर किसान खुद ही बना रहे हैं। इसके लिए वे ट्रेक्टरों में पहले से राशन का सामान, गैस सिलेंडर व चूल्हा साथ में ला रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। कार और ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसकी वजह से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई बाकी सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है।