प्रचंड चक्रवाती तूफान 'अम्फान' शाम 4 बजे सुंदरबन के पास 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम बंगाल के तट पर टकराया। मौसम विभाग के मुताबिक तकरीबन 4 घंटे तक इसका असर रहेगा। इस दौरान तटीय इलाकों में जोरदार बारिश भी हो रही है। तूफान को देखते हुए एहतियातन कोलकाता एयरपोर्ट को गुरुवार सुबह 5 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है।
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'आज हमारे गरीब लोगों को पैसों की आवश्यक्ता है। मैं प्रधानमंत्री जी से अपील करता हूं कि पैकेज पर पुनर्विचार करना चाहिए। जो प्रवासी मजदूर सड़क पर चल रहा है उसे कर्ज की नहीं जेब में पैसे की जरूरत है।'
उत्तर प्रदेश में मौसम की मार से अन्नदाता पहले ही टूट चुके हैं। शुक्रवार की भोर से कई जिलों में तेज आंधी व बारिश के साथ गिरे ओले से लोगों को गर्मी से निजात तो जरूर मिले लेकिन एक बार फिर किसानों पर आफत टूट पड़ी है।
कहते हैं कि दुनिया गोल है। कई बार घूम-फिरकर हम फिर से मिल जाते हैं ऐसा ही 38 साल के इस शख्स के साथ हुआ। यह 16 साल की उम्र में तूफान की चपेट में आकर भटक गया था। उसकी छत्तीसगढ़ी बोली..उसे अपने घर खींच लाई।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से दिल्ली में आयोजित हुनर हाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के प्रसिद्ध व्यजंन लिट्टी-चोखा का आनंद उठाया था। अब मोदी के लिट्टी-चोखा खाने पर राजनीति शुरू हो चुकी है।
बारिश और आंधी तूफान ने पूर्वी आस्ट्रेलिया के जंगलों में लंबे समय से लगी आग को काफी हद तक बुझा दिया है लेकिन इससे कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आने की आशंका पैदा हो गई है
उत्तरी कश्मीर में भारी हिमस्खलन की खबर है। सेना के सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा में हिमस्खलन से 3 जवान शहीद हो गए हैं। एक लापता है बाकी जवानों को बचा लिया गया है। पिछले 48 घंटों में हुई भारी बर्फबारी के कारण उत्तरी कश्मीर में कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।
2019 में हिंद महासागर में आए चक्रवाती तूफानों की संख्या 11 हो गयी जो कि 1893 के बाद सर्वाधिक है उल्लेखनीय है कि 'पवन', सात दिसंबर को सोमालिया तट से गुजरने के बाद कमजोर पड़ गया था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के दुमका में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने नागरिकता विधेयक के विरोध में हो रही हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में शनिवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के गश्ती दल के दो जवान शहीद हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।