राजस्थान के करौली में 100 किलोमीटर की रफ्तार से जा रही बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बस सवार सवार 45 सवारियां भी डूबने लगी, जो क्रेन बस को निकालने के लिए आई वह भी डूब गई। हालांकि नदी में डूबे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
राजस्थान में दिल दहलाने वाली खबर सामने आई। पिता ने बच्चों से ताजमहल दिखाने का वादा किया था, उसे पूरा करने जा रहे थे लेकिन मौत ने रास्ता रोक लिया। तेज रफ्तार कार खुशियों को कुचलती हुई निकली। दर्दनाक सड़क हादसे ने छीनी 5 जिंदगी।
कर्नाटक मिल्क फेडरेशन द्वारा दही के पैकेट पर Dahi छापने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। JDS नेता एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार कर्नाटक के लोगों पर हिंदी थोप रही है।
माफिया अतीक अहमद की गुजरात वापसी की राह काफी कठिन दिखाई पड़ रही है। पुलिस कई अन्य मामलों में भी उसके खिलाफ पड़ताल को तेज कर रही है। उमेश पाल हत्याकांड मामले में भी कस्टडी को लेकर कोर्ट का रुख किया जाएगा।
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से अवैध रिफिलिंग के चलते तेज ब्लास्ट होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गनीमत रही की वाहन में आग लगने से पहले वहां से लोग सुरक्षित भागने में सफल रहे नहीं तो भयानक हादसा हो सकता था।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पापा बन गए। उनकी पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया है। पूरे परिवार में खुशियों की लहर है। वहीं बड़े पापा बने तेजप्रताप यादव विधानसभा में मिठाई का डब्बा लेकर पहुंचे।
टोरनेडो की वजह से तबाह हुई इमारतों में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं हजारों लोगों के घरों में बिजली नहीं है।
खालिस्तान समर्थक 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ उत्तराखंड आ सकता है। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को उत्तराखंड पुलिस को अधिकृत रूप से यह जानकारी दी। महिला समेत कई लोग भगोड़े अमृतपाल की भागने में मदद कर रहे हैं।
भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की चपलता कैसी है, इसे पूरी दुनिया जानती है। वे मैदान पर चीते जैसी फुर्ती दिखाते हैं और सामने वाली टीम के जबड़े से जीत छीन लाते हैं।
यूपी के एटा जनपद में तेज रफ्तार कैंटर के पुल से नीचे गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 लोग घायल हैं। मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।