दिल्ली में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर भड़की हिंसा एक बड़ा रूप ले चुकी है। इस घटना में एक हेड कॉन्सटेबल अपनी जान से हाथ धो बैठा। दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी और आगजनी भी की है।
दिल्ली के चांद बाग इलाके में आईबी के असिस्टेंट सिक्योरिटी अफसर का शव बरामद किया गया है। जिसकी पहचान अंकित शर्मा के रूप में की गई है। हालांकि मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में हिंसा की घटनाओं को बुधवार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया लेकिन उनसे संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया
दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में फैली हिंसा को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान बेंच ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा का वीडियो चलाया। इस हिंसा में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन को हटाने की मांग वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अदालत द्वारा नियुक्त वार्ताकारों को कोई सफलता नहीं मिली।
उत्तर पूर्वी दिल्ली में फैली हिंसा में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 150 लोग जख्मी बताए जा रहा हैं। इस हिंसा में हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 56 अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हैं।
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर दिल्ली में हालात इन दिनों फिर से काफी बिगड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके चलते चार जगहों पर कर्फ्यू लगा दिए गए हैं। हिंसक मुठभेड़ों के बाद नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है।
उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर फैली हिंसा में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल भी शामिल हैं। वहीं, 190 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
नोएडा तथा दिल्ली को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर बैरिकैडिंग लगा दिए गए हैं। वाहनों की जांच जारी है और पुलिस के आला अफसर रात से ही स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस उपायुक्त शर्मा ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिवसीय दौरे पर भारत में हैं। दूसरे दिन उन्होंने 42 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, भारत में दो दिन शानदार गुजरे। पीएम मोदी एक शानदार इंसान हैं। पीएम मोदी से सकारात्मक बातें हुईं। भारत के साथ रक्षा सौदा हुआ।