रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स को 10 रनों से शिकस्त दी। दिल्ली के जेक फ्रेज़र मैकगर्क ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए।
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए समन जारी होने के बाद भी नहीं आने का आरोप लगाया था।
पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़का शुक्रवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ महिला के घर गया जब वह अकेली थी और उसे गोली मार दी। इसके बाद लड़का मौके से भाग गया और पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
दिल्ली में एमसीडी स्कूलों में किताबों का वितरण नहीं हो सका है। किताबों का वितरण नहीं होने पर एक एनजीओ ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
गुरुचरण सिंह तारक मेहता का उलटा चश्मा के महत्वपूर्ण एक्टर्स में से एक हैं। गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले रोशन सिंह सोढ़ी के रोल में वे सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आ रहे हैं। उनकी गुमशुदगी की खबर हैरान करने वाली है।
JEE mains Results 2024 session 2 final result: जेईई मेन 2024 रिजल्ट में इस बार 100 एनटीए स्कोर हासिल करने वाले कैंडिडेट की संख्या 56 है जो कि पिछले साल से 13 अधिक है। आगे देखें 100 एनटीए स्कोर हासिल करने वाले सभी 56 कैंडिडेट्स के नाम।
दिल्ली हाईकोर्ट ने अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई के खिलाफ चल रहे मामले में कहा है कि पीएम के खिलाफ साजिश रचने का आरोप देशद्रोह के जैसा है। बिना ठोस सबूत के ऐसी बयानबाजी करना अपराध है।
वीडियो में एक महिला सीट नहीं मिलने पर एक व्यक्ति की गोद में जबरिया बैठ जाती है। गोद में बैठते हुए वह यह कहती है कि हमें क्या, हम भी बेशरम बन जाएंगे, इनको तो रात में पता चलेगा।
दिल्ली में गाजीपुर, भलस्वा और ओखला लैंडफिल साइट मौजूद है। इनको हटाने के लिए बीते साल दो-दो एजेंसियां ने काम का ठेका लिया था, लेकिन अब तक वैसे नतीजे नहीं निकल पाए, जिसकी लोगों को उम्मीद थी।
पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार (21 अप्रैल) की शाम को भीषण आग लग गई। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने आग लगने के लिए गर्म मौसम और वहां से निकलते गैस को जिम्मेदार ठहराया है।