भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2 दिवसीय भूटान दौरा समाप्त हो चुका है। इस दौरान पीएम मोदी को विदा करने के लिए भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और पीएम शेरिंग तोबगे पारो एयरपोर्ट पहुंचे थे।
दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई के मामले में कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया है। कांग्रेस ने इनकम टैक्स विभाग द्वारा किए गए टैक्स पुनर्मूल्यांकन को चुनौती दी थी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार (22 मार्च) को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली।
दिल्ली आबकारी पॉलिसी केस में अरविंद केजरीवाल के घर ईडी ने रेड किया है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED)को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में जवाब मांगा है।
आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव को मस्तिष्क में सूजन और ब्लीडिंग होने पर अपोली अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उनके ब्रेन की सर्जरी हुई है।
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल हो सकती है। क्योंकि मनसे प्रमुख राज ठाकरे दिल्ली पहुंचे हैं। वे यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा कर रहे हैं। संभावना है कि गठबंधन पर चल रही ये चर्चा भी सफल होगी।
आबकारी घोटाले में अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम भी जुड़ गया है। इससे अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई है। कविता की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया संग साजिश रची गई थी।
दो चेन स्नैचर ने दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विनोद बडोला को लूटने की कोशिश की। उन्हें पिस्टल दिखाकर धमकाया। इसके बाद बडोला ने उनका ऐसा हाल किया कि वे कभी इसे नहीं भूलेंगे।
दिल्ली जल बोर्ड (DJB) मामले में ईडी के समन पर सीएम अरविंद केजरीवाल पेश नहीं होंगे। आप ने कहा है कि ईडी का समन अवैध है।