सावन (Sawan 2021) मास की पूर्णिमा (Purnima) को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2021) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 22 अगस्त, रविवार को है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। इस बार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2021) पर बहुत ही दुर्लभ योग बन रहा है। इसके पहले ऐसा योग 474 साल पहले यानी सन 1547 में बना था। इसके अलावा इस दिन और भी शुभ योग बन रहे हैं।