सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध 29 दिसंबर, बुधवार को राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में ये ग्रह 6 मार्च तक रहेगा। आमतौर पर ये ग्रह 28 दिन में राशि बदलता है, लेकिन इस बार ये ग्रह लगभग 2 महीने तक एक ही राशि में रहेगा। बुध के मकर राशि में आते ही धनु राशि में बना बुधादित्य योग समाप्त हो जाएगा।