MP में कोरोना रिटर्न, लेकिन सरकार ने लॉकडाउन से किया इनकार, जहां ज्यादा केस होंगे..वहां नाइट कर्फ्यू होगा

Nov 20 2020, 03:17 PM IST

दिल्ली और गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश में भी कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दी है। इसे रोकने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के बजाय थोड़ी सख्ती बरतने का फैसला किया है। शुक्रवार को इस संबंध में सरकार की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बता दें कि गुरुवार को इंदौर में 313 नए मरीज मिले हैं। वहीं, भोपाल में 425 नए मरीज मिले। पहले माना जा रहा था कि प्रदेश सरकार फिर से लॉकडाउन पर विचार कर सकती है। हालांकि शिवराज सिंह ने इससे इनकार कर दिया। लेकिन जहां केसेज ज्यादा मिलेंगे, वहां नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है।