पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर, पार्टी के बागियों के समूह में शामिल रहे नेता हैं। वह उन 23 नेताओं में शामिल थे जिन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठनात्मक परिवर्तन व अन्य फेरबदल की मांग की थी। थरूर ने नामांकन दाखिल करने के पहले बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।
यूपी विधान परिषद उपचुनाव को लेकर भाजपा के दो और सपा के एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान के नामांकन के दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहें।
उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का मुकाबला एनडीए के जगदीप धनखड़ से है। 17 पार्टियों के नेताओं ने सर्वसम्मति से राजस्थान की पूर्व राज्यपाल अल्वा को भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में चुनने का फैसला किया है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...
राष्ट्रपति चुनाव(President Election 2022) में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज(27 जून) को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले NDA की कैंडिडेट द्रोपदी मुर्मू(NDA presidential candidate Draupadi Murmu) ने 24 जून को अपना नॉमिनेशन दाखिल किया था। राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है, जबकि रिजल्ट 21 जुलाई को आएगा।
चंदौली के किसान पुत्र विनोद यादव भी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे। वह अभी तक पहले भी कई चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी है। इसके बाद अब वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन करने जा रहे हैं।
President Election 2022 Nomination प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद के उत्तराधिकारी के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। नामांकन प्रक्रिया 15 जून से शुरू हुई और 29 जून तक चलेगी। 30 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
बीजेपी ने योगी सरकार के साथ मंत्रियों सहित नौ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। नामांकन करने के लिए सभी नौ प्रत्याशियों ने भाजपा कार्यालय से एक साथ विधान भवन में जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।
स्वामी प्रसाद मौर्य, सोबरन सिंह यादव, सहारनपुर से शाहनवाज खान शब्बू व सीतापुर के जासमीर अंसारी नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहुंचने के बाद चारो उम्मीदवारों ने नामांकन कराया।
आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा और भाजपा प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। इस दौरान परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल देखा गया। पार्टी के कई नेता भी वहां पर मौजूद रहें।
समाजवादी पार्टी की ओर से आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उप चुनाव में धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट को लेकर कई प्रमुख नाम चर्चाओं में रहे थे। हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र यादव सोमवार को पहुंचकर नामांकन करेंगे।