मंत्री कार्तिकेय सिंह (Kartikeya Singh) ने इस्तीफा दे दिया है। आपराधिक मामले में आरोपी होने के चलते वह विपक्ष के निशाने पर हैं। उन्हें पहले कानून मंत्री बनाया गया था। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री ने कानून मंत्रालय से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्री बनाया था।
बिहार में आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट में कार्तिक कुमार को शामिल किया था। उन्हें राज्य का कानून मंत्री बनाया गया था। लेकिन अपहरण के आरोप को लेकर विपक्ष लगातार हमले कर रहा था।
बिहार में नीतीश कुमार ने बीजेपी को झटका देते हुए एनडीए से अलग होने का फैसला लिया था। नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। नीतीश के इस्तीफा के बाद बिहार की राजनीति में नया समीकरण उभरा।
बिहार में बीजेपी का साथ नीतीश कुमार ने छोड़ने के साथ महागठबंधन की सरकार बनाई है। गैर बीजेपी दलों को एकजुट करके बनी इस सरकार से देश में विपक्षी एकता को लेकर एक बार फिर प्लानिंग शुरू हो गई है। लोकसभा 2024 चुनाव के लिए गैर बीजेपी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिशें की जा रही है।
बिहार के मुख्यमंत्री ने जब से भाजपा का साथ छोड़ महागठबंधन करके फिर राज्य में सरकार बनाई है, तब से उनके ऊपर भरोसा तोड़ने के आऱोप लगे है। अब अरुणाचल प्रदेश से भी सीएम के लिए बुरी खबर निकल सामने आ रही है। उनकी पार्टी के बचे एकलौते विधायक टेची कासो भाजपा में शामिल हो गए है।
बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिल में रविवार देर शाम पथराव किया गया था। जिस वक्त सीएम के काफिले पर पथराव किया गया था उस समय नीतीश कुमार वहां मौजूद नहीं थे। मामले में 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है।
164 विधायकों के समर्थन से नीतीश कुमार ने महागठबंधन की सरकार बनाई और बिहार में 8वीं बार सीएम पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद राष्ट्रीय राजनीति में विपक्ष को नीतीश कुमार जैसा एक चेहरा मिलता दिख रहा है।
इंदौर में मीडिया से बात करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- जब बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ तब मैं विदेश में था। वहां, किसी ने मुझसे कहा कि ऐसा तो हमारे यहां होता है कि महिलाएं अक्सर अपना बॉयफ्रेंड बदल देती हैं।
बिहार में महागठबंधन से सीएम नितीश कुमार ने नई सरकार बनाई, जिसमें 7 दल है, सभी को खुश करने के चक्कर में अपनी ही पार्टी के नेताओं को किया खफा। उनसे कहा- सभी को मंत्री नहीं बना सकते। जिसको जहां जाना हो जाए।
बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन पर जन सुराज अभियान के तहत मीडिया से रूबरू हुए प्रशांत किशोर ने नई महागठबंधन सरकार पर जमकर निशान साधा है। उन्होंने कहा इसमें फिर बड़ा उलटफेर हो सकता है। साथ ही प्रदेश सीएम को लेकर भी यही बात कही।