मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर बख्तियारपुर में एक विक्षिप्त युवक ने हमला कर दिया। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाए। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। कुछ दिन पहले वह युवक घर की छत से कूद गया था।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बख्तियारपुर में हमला हो गया। एक युवक मंच पर चढ़ गया और माल्यार्पण कर रहे नीतीश की पीठ पर मुक्का मार दिया। घटना का लाइव वीडियो वायरल हो गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बख्तियारपुर में कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने हमला कर दिया। उसने नीतीश की पीठ पर मुक्का मारा। युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी ने भाजपा को समर्थन दिया। बाद में अलग हो गए। 2019 के लोकसभा चुनावों की घोषणा से कुछ महीने पहले ही नवंबर 2018 में अपनी अलग पार्टी VIP की घोषणा की। 2020 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी मंत्री बनाए गए।
नीतीश कुमार गुस्से में बोले आप इस तरह से हाऊस चलाएंगे? आप गलत कर रहे हैं, हम ऐसा नहीं चलने देंगे। इस तरह की चर्चा हाउस में नहीं की जाती है। विजय सिन्हा ने भी नीतीश को गुस्से में ही जवाब दिया और कहा कि यह मेरे क्षेत्र का मसला है। हम विधायिका का अपमान नहीं होने देंगे।
बिहार के मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि भागलपुर की घटना में अभी भी घटनास्थल पर मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्र की है।
बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और उद्योग विकास, कृषि, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का विकास, जनकल्याणकारी योजना को 6 बिंदुओं में शामिल किया गया है। 2022-23 के बजट में जीडीपी 9.8 प्रतिशत होने का अनुमान है।
चिराग पासवान ने कहा की मैं किसी से नहीं डरता हूं। मुख्यमंत्री के खिलाफ मैं अपनी बातों को निडरता से रखता हूं। सब जानते हैं कि नीतीश कुमार ही अपराधियों को संरक्षण यही दे रहे हैं। हो सकता है कि वह कभी भी अपने किसी साथी को बोल दें कि जाओ चिराग पासवान को गोली मार दो।
कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और MLC समीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुआ कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं। साथ ही कहा-बिहार का कोई नेता देश का राष्ट्रपति बनता है तो यह मेरे लिए ही नहीं पूरे राज्य की जनता के लिए खुशी की बात होगी।
नीतीश कुमार को राष्ट्रपति बनाने की चर्चा की शुरुआत इसी महीने हैदराबाद से उस वक्त हुई जब केसीआर और प्रशांत किशोर एक-दूसरे से मिले। दो दिनों तक चली इस लंबी चर्चा के बाद नीतीश को राष्ट्रपति का चुनाव लड़ाने पर मंथन हुआ। इसके बाद प्रशांत किशोर बिहार पहुंचे और पटना में नीतीश कुमार के साथ डिनर पर मिले।