पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे नीतू सिंह और अनिल कपूर, इस रोल में नजर आएगी रणबीर की मम्मी

Oct 26 2020, 05:59 PM IST

डायरेक्टर राज मेहता एकबार फिर नया सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। राज ने नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है और इसी के लिए वो चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। इस बार वे जो प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं उसका नाम जुग जुग जियो है। फिल्म जुग जुग जियो में वरुण धवन और कियारा आडवाणी  लीड रोल निभाने वाले हैं। इसी फिल्म के साथ नीतू सिंह एक बार फिर पर्दे पर नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म नीतू सिंह की जोड़ी अनिल कपूर के साथ बनने वाली है। दोनों फिल्म में माता-पिता का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं।

पहली बार ऋषि कपूर के बिना नीतू सिंह ने मनाया बर्थडे, इमोशनल होकर बेटे रणबीर ने मां को लगाया गले

Jul 09 2020, 11:34 AM IST

नीतू सिंह 62 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 8 जुलाई, 1958 को दिल्ली में हुआ था। बता दें कि नीतू ने 1966 में बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने बुधवार देर रात अपना बर्थडे फैमिली और फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया। ये पहली है जब ऋषि कपूर के बिना उन्होंने अपना बर्थडे मनाया। बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर ने उनके जन्मदिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नीतू ने बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। इस फोटो में करन जौहर और अमिताभ बच्चन का नाती अगस्त्य नंदा भी दिखाई दे रहे हैं।

62 साल की मां नीतू कपूर को बेटी ने ऐसे किया बर्थडे विश, मम्मी के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

Jul 08 2020, 04:35 PM IST

नीतू कपूर 62 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 8 जुलाई, 1958 को दिल्ली में हुआ था। बता दें कि नीतू ने 1966 में बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। नीतू के बर्थडे पर बेटी रिद्धिमा ने काफी तैयारियां कर रखी हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तैयारियों की फोटोज भी पोस्ट की थीं। रणबीर, नीतू और रिद्धिमा की प्यारी सेल्फी भी सामने आई है। इस फोटो में तीनों कैमरे में देखकर प्यार से मुस्कुरा रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने  कैप्शन लिखा- मेरी आयरन लेडी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मैं आपको बहुत प्यार करती हूं मां। 

नीतू कपूर को आई पति ऋषि की याद, पुरानी यादें ताजा कर लिखा इमोशनल मैसेज, बताया क्या है सबसे बड़ी दौलत

Jun 28 2020, 03:59 PM IST

लॉकडाउन में ढील दी जा चुकी है फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच नीतू कपूर को पति ऋषि कपूर की याद आई। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। नीतू ने जो फोटो शेयर की है वो किसी पार्टी के दौरानकी है। इसमें ऋषि कपूर सूट-बूट में दिखाई दे रहे हैं। वे हाथ में ड्रिंक लिए खड़े हैं और किसी की बाते सुनकर मुस्कराते हुए से नजर आ रहे हैं। वहीं नीतू ने पिंक कलर का सूट में कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं।