मुहम्मद यूनुस एक बांग्लादेशी सामाजिक उद्यमी, बैंकर, अर्थशास्त्री और नागरिक समाज के नेता हैं, जिन्हें ग्रामीण बैंक की स्थापना और माइक्रोक्रेडिट और माइक्रोफाइनेंस की अवधारणाओं को आगे बढ़ाने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
साल 2020 के नोबेल पुरस्कार ( Nobel Prize)घोषणाएं होना शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में इस साल अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाने वाला नोबेल पुरस्कार पॉल आर मिलग्रो और रॉबर्ट बी विल्सन को दिये जाने का ऐलान किया गया है। मिलग्रो और विल्सन को यह पुरस्कार ऑक्शन थ्योरी (नीलामी सिद्धांत) में सुधार और नीलामी के नए तरीकों का आविष्कार करने के लिए दिया गया है।
नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2020) का ऐलान शुक्रवार को किया गया। इस साल विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Program, WFP) को शांति पुरस्कार दिया गया। यह संगठन 1961 से दुनियाभर में भूख के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। इस संगठन का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के जरिए देशों को मूलभूत ताकत पहुंचाई जा सके।
साल 2020 के नोबेल पुरस्कार ( Nobel Prize)घोषणाएं होना शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में गुरुवार को स्वीडिश नोबेल कमेटी ने अमेरिकी कवियित्री लुइज ग्लूक (77) को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया है। बीते 3 दिन में चिकित्सा, भौतिकी और रसायन के पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है। सभी पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।
साल 2020 के नोबेल पुरस्कार ( Nobel Prize)घोषणाएं होना शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में बुधवार को इस साल के रसायन क्षेत्र(Chemistry) में दो महिला वैज्ञानिकों ईमैनुएल चार्पियर और जेनिफर डूडना को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। दोनों वैज्ञानिकों ने जेनेटिक सीजर की अहम खोज की है। इसके जरिए जानवरों, पौधों, माइक्रोऑर्गेनिज्म के डीएनए में बदलाव कर गंभीर रोगों का इलाज संभव हो सकेगा। 5 अक्टूबर को चिकित्सा और 6 अक्टूबर भौतिकी के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है।
भौतिकी क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों रोजर पेनरोज, रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। रोजर पेनरोज को अल्बर्ट आइंस्टीन के जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी के बारे में पता करने के लिए मैथेमेटिकल मेथड तैयार करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, गेंजेल और गेज को संयुक्त रूप से ब्लैक होल और मिल्की वे के रहस्यों को समझाने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नॉर्वे के सांसद क्रिश्चियन ताइब्रिंग ने साल 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। ट्रम्प को इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच शांति समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ताइब्रिंग ने नामित किया है।
रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिक वेंकटरमण रामकृष्णन ने कहा कि भारत का लक्ष्य नोबेल पुरस्कार पाना नहीं बल्कि देश में "अव्वल दर्जे की ऐसी वैज्ञानिक संस्कृति" विकसित करना होना चाहिए जो लोगों की समस्याओं को सुलझााए।
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित म्यामां की असैन्य नेता आंग सांग सू की ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत को बताया कि रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ उनके देश के सैन्य अभियान के पीछे 'नरसंहार की मंशा' का कोई सबूत नहीं है
भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल प्राइज पाने वाले सी. वी. रमन का आज जन्मदिन है। इन्होंने प्रकाश को लेकर महत्वपूर्ण खोज की, जिसे रमन प्रभाव के नाम से जाना जाता है।