चार साल के लंबे इंतजार के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh khan) फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने आ रहे हैं। 'पठान' जनवरी में रिलीज होने वाली हैं। किंग खान जल्द ही इस मूवी का धुंआधार प्रमोशन शुरू करेंगे। खबर है कि वो फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में भी जाएंगे।
शाहरुख़ खान ने पिछली हिट 'रईस' 2017 में दी थी। इसके बाद उन्होंने दो बैक टू बैक फ्लॉप फ़िल्में 'जब हैरी मेट सेजल' और 'जीरो' दीं। पिछली बार उन्हें 'जीरो' (2018) में देखा गया था, जिसे आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग मूवी पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हो गया है। गाने को देखकर तय हो गया है कि फिल्म साल 2023 में बड़ा हिट साबित होगा। दीपिका पादुकोण का बोल्ड अवतार के साथ-साथ शाहरुख खान का कमबैक दर्शकों को सिनेमाघरों तक पहुंचने के लिए मजबूर करने वाला है।
57 वर्षीय एक्टर ने एकदम यंग तस्वीर शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया, जिसमें वह अपने डैपर लुक को पूरा करने के लिए रोल-अप स्लीव्स, एक मैन बन और रिफ्लेक्टर पेयर के साथ एक व्हाइट शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।
एसआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गाने में उनकी को-आर्टिस्ट दीपिका पादुकोण की एक सेक्सी तस्वीर पोस्ट की है । तस्वीर में दीपिका पादुकोण को कैमरे की ओर गौर से देखते हुए देखा जा सकता है। येलो स्विम वियर में वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं।
शाहरुख खान ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म पठान का न्यू पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है।
शाहरख खान और दीपिका पादुकेण की फिल्म पठान को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी रिवील की है। साथ ही यह फिल्म बताया कि मूवी का म्यूजिक एल्बम कब रिलीज किया जाएगा।
शाहरुख़ खान की कमबैक फिल्म 'पठान' का बजट लग्गभग 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म का टीजर शाहरुख़ के जन्मदिन पर यानी 2 नवम्बर को दर्शकों के सामने पेश किया गया था, जो ऑडियंस को काफी पसंद आया था।
टी20 विश्वकप 2022 (T20 World Cup) में हार के बावजूद भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) कप्तान बदलने के पक्ष में नहीं हैं। लेकिन पठान ने यह भी बताया कि वह क्या जरूरी बदलाव हैं, जो टीम इंडिया (Team India) में होना चाहिए।
25 जनवरी 2023 को 'पठान' हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। जहां शाहरुख़ खान के फैन्स को उनकी वापसी को लेकर एक्साइटमेंट है तो वहीं उनके साथ विलेन के रोल में नजर आ रहे जॉन अब्राहम को लेकर भी अच्छा खासा बज़ बन चुका है।