पायल घोष ने बिना नाम लिए इरफान पठान पर फिर कसा तंज, बोली- उसने कहा था मुसलमान भगवान नहीं हो सकता

Oct 29 2020, 02:34 PM IST

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। पायल ने एक बार फिर क्रिकेटर इरफान पठान पर तंज कसा है। हालांकि, इस बार उन्होंने नाम नहीं लिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- मेरा एक अजीज फ्रेंड था, जो  क्रिकेटर था। उसने और उसके भाई (वह भी क्रिकेटर है) के साले ने मेरे घर पर डिनर किया और वो प्लेट रखने जा रहे थे तो मैंने बोला मैं रख दूंगी मेहमान भगवान होता है। मेरे फ्रेंड ने जवाब दिया कोई मुसलमान भगवान नहीं हो सकता। पायल ने 10 दिन पहले भी इरफान को घेरा था। अपने ट्वीट में लिखा था कि उन्होंने फिल्ममेकर के बारे में इरफान से बात की थी।