जहरीली शराब पीने से पिता की मौत, सदमे में मां ने भी छोड़ी दुनिया, अनाथ हुए 4 बच्चों को सोनू सूद ने लिया गोद

Aug 08 2020, 12:47 PM IST

सोनू ने कहा कि वह इन बच्चों को गोद लेंगे। चारों बच्चों को फाजिल्का के माता छाया आश्रम में रखकर अच्छी परवरिश की जाएगी। बच्चों की पढ़ाई का जिम्मेदारी भी सोनू सूद ही उठाएंगे। इस बारे में सोनू के दोस्त ईएचडी चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन करन गल्होत्रा ने बताया कि अनाथ हुए चार बच्चों को एनजीओ चलाने वाले गगनदीप सिंह अपने घर ले गए थे। बता दें कि जिला बाल भलाई कमेटी के चेयरमैन डॉ. दिनेश गुप्ता ने कहा कि बच्चों को गोद लेने के लिए सेंटरलाइजेशन अडॉप्शन रिसोर्स एजेंसी (कारा) के जरिए ऑनलाइन एप्लाई किया जा सकता है। फिल्हाल, चारों बच्चे अपने रिश्तेदारों के पास रह रहे हैं। 

पत्नी बोली, बीयर पीने का मन हो रहा है, पति तैयार हो गया...लेकिन इसके पीछे छुपी थी गहरी साजिश

Jun 22 2020, 10:20 AM IST

अवैध संबंधों में रोड़ बन रहे पति को रास्ते से हटाने पत्नी ने गहरी साजिश रच डाली। उसने पति से कहा कि उसका मन बीयर पीने का हो रहा है। पति को इस पर कोई ऐतराज नहीं हुआ। दोनों ने बैठकर बीयर पी। लेकिन उसे नहीं मालूम था कि पत्नी ने बीयर में नींद की गोलियां मिला दी हैं। जैसे ही बीयर पीकर पति बेहोश हुआ, मौका देखते ही पत्नी का प्रेमी घर में घुस आया। उसने अपने साथियों की मदद से शख्स को गोली मार दी। बाद में महिला ने चीख-चीखकर यह प्रचारित कर दिया कि बदमाशों ने उसके पति को मार डाला। हालांकि उसका षड्यंत्र टिक नहीं पाया।