Mahakal Lok: 11 अक्टूबर, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में बने महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में अलग-अलग प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। कई राज्यों के कलाकार यहां प्रस्तुति देंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजयदशमी के पर्व पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा देखने पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़कर भगवान के दर्शन किए। माथ टेका और प्रसाद ग्रहण किया। इस दोरान वे भीड़ से होते हुए रथयात्रा तक पहुंच गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दिल्ली के प्रगति मैदान में देश के लिए 5जी सर्विस (5G Service Launch) का शुभारंभ कर दिया है। पहले यह सेवा 13 प्रमुख शहरों के लिए शुरू की जाएगी। इससे बाद धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा।
राजस्थान से दुखद खबर सामने आई है। जहां देश के जाने-माने संत आचार्य स्वामी धर्मेंद्र का निधन हो गया। उन्होंने जयपुर की सवाई मानसिंह अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भावुक हो गए।
शाहरुख़ खान ने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ऐसा कुछ लिखा है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वहीं अक्षय कुमार, अजय देवगन ने उन्हें प्रेरणा बताया है। अनुपम खेर और कंगना रनोट ने भी अपने अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
आम आदमी पार्टी के संयोजक, बीजेपी के उन आरोपों का जवाब दे रहे थे जिसमें यह दावा किया गया था कि सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर आप की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हैं। आम आदमी पार्टी उनको बैकडोर से राजनीति में एंट्री करा रही है।
शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के नेता, पर्यवेक्षक राज्यों, एससीओ के महासचिव, एससीओ क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना (आरएटीएस) के कार्यकारी निदेशक और अन्य आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने स्वामी विवेकानंद को याद किया है। विवेकानंद ने आज ही के दिन शिकागो में अपना प्रसिद्ध भाषण दिया था। उनके संबोधन ने दुनिया को भारत की संस्कृति और लोकाचार की एक झलक दी।
ब्रिटेन में मंगलवार को नए पीएम के रूप में लिज ट्रस ने शपथ ली थी। कंजरवेटिव पार्टी की नेता चुने जाने के बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपनी मौत के दो दिन पहले अपने जीवनकाल के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में उनके नाम की घोषणा की थी।
पद्म विभूषण पुरातत्वविद् बीबी लाल का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम ने कहा कि उन्हें एक महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा।