बिहार के कई जिलों में घरों की दीवार ढह जाने से काफी लोगों की जान चली गई।
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ ही 13 अन्य राज्यों में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर भाजपा ने रविवार को 32 सीटोंं पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया।
उत्तर प्रदेश और बिहार की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों राज्यों की दो सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होगा। यह दोनों सीटें पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी की मृत्यु के बाद खाली हुईं हैं।
बुधवार से शुरू हो रहे कार्यक्रम हफ्तेभर चलेंगे, इनका समापन गांधी जयंती पर होगा।
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की एक पीड़िता का दोबारा फिर रेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। स्वरा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
भाजपा ने राजस्थान और बिहार में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। राजस्थान की कमान सतीश पूनिया, जबकि बिहार की बागडोर डॉ. संजय जायसवाल को सौंपी गई है।
बिहार में एक लाख पदों पर प्राइमरी टीचर्स की बहाली का नया शेड्यूल जारी हो गया है। खास बात है कि अब बीसीए और इंजीनियरिंग डिग्रीधारी भी टीचर बन सकेंगे।
बिहार के बेगूसराय जिले में अज्ञात बदमाशों ने 25 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कार्रवाई को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह हत्या भूमि विवाद का नतीजा है।
बिहार के एक छोटे-से गांव के रहने वाले युवक ने कौन बनेगा करोड़पति के सीजन-11 में इतिहास रच दिया है। वे इस सीजन के पहले करोड़पति बने हैं। अब वे 7 करोड़ रुपए के सवाल के लिए खेलेंगे।
बिहार में एक दरोगा को अपने टाइम पास के लिए लड़की चाहिए थी। आरोपी एक पीड़िता से कहता था कि तुम कहीं से एक लड़की की व्यवस्था कर दो, मैं तुम्हारे सारे केस खत्म कर दूंगा।