पं. बंगालः ममता सरकार के खिलाफ बीजेपी सड़क पर, कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने फायर की ब्लू इंक

Oct 08 2020, 02:03 PM IST

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और कार्यकर्ताओं की हत्या का विरोध किया। इसपर बंगाल पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर ब्लू इंक से फायर किया जिसमें कईं नेता घायल हो गए हैं। इंक फायर की वजह से राज्य भाजपा के नेता राजू बनर्जी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की अगुआई में प्रदेशव्यापी नबाना चलो आंदोलन चलाया गया। कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन ममता सरकार ने उनके प्रदर्शन को हिंसा में बदलने की कोशिश की। पुलिस के साथ गुडों ने मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव किया।