अमेरिका, ब्राजील और भारत दुनिया के टॉप-3 संक्रमित देश, पर मौतें हमारे यहां सबसे कम, 3.54 लाख नए केस

Apr 26 2021, 08:49 AM IST

भारत दुनिया के टॉप-3 संक्रमित देशों में शामिल है। संक्रमण के मामलों में अमेरिका टॉप पर, जबकि भारत दूसरे क्रम पर है। ब्राजील तीसरे नंबर पर आता है। लेकिन केसों की तुलना करें, तो भारत का इम्युनिटी पावर इन दोनों देशों के अलावा दूसरे कई देशों से बेहतर है। संक्रमितों की संख्या के आधार पर भारत में मरने वालों की संख्या कम है। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 3,54,533 नए केस सामने आए हैं। इनमें से 2,18,561 ठीक हुए, लेकिन 2,806 लोगों की मौत भी हुई। दुनियाभर में अब तक 147M लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 3.1M की मौत हुई।