दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 29 लाख 95 हजाार के पार हो गई है। जबकि अब तक 2 लाख 7 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित 8 लाख 78 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1331 लोगों ने दम तोड़ा है। पिछले दिन के मुकाबले रविवार को कम मौतें हुईं।
भगोड़े शराब व्यापारी विजय माल्या को बड़ा झटका लगा है। ब्रिटेन में इंग्लैंड और वेल्स हाईकोर्ट ने सोमवार को उसकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने भारत में उसके प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील की थी।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस महामारी पर काफी हद तक नियंत्रित कर रखा है। योगी सरकार की मजबूत व्यूह रचना का ही कमाल है कि कोरोना को रोकने के मामले में उत्तर प्रदेश ने ब्रिटेन को ही पीछे छोड़ दिया है।
दुनिया में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। दुनिया के 210 देशों में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 17 लाख 95 हजार तक पहुंच गई है। जबकि 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में अब तक 20 हजार लोगों ने जान गंवाई है।
दुनिया के 195 से अधिक देश कोरोना से प्रभावित हैं। जहां 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं तो वहीं मरने वालों का आंकड़ा 64 हजार के पहुंच गया है। अमेरिका में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 311,357 हो गई है। जबकि 8452 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 26 हजार 168 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 11 हजार 947 हो गई है।
कोरोना वायरस का कहर दुनिया के 200 से ज्यादा देशों पर है। अब तक 42 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में भी स्थिति काबू से बाहर होती जा रही है। यहां अब तक 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस महामारी से पिछले 24 घंटे में 381 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
दुनिया के 199 देश कोरोना की चपेट में हैं। अब तक 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत इससे हो चुकी है। वायरस की चपेट में कई देशों के बड़े नेता, सेलिब्रिटी भी आ चुके हैं। ऐसे में इस लिस्ट में एक नया नाम और जुड़ गया है।
कोरोना वायरस संक्रमण के देश में तेजी से प्रसार के मद्देनजर सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की, और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर 18 से 31 मार्च तक पाबंदी लगा दी है।
दुनिया के 149 देशों में कोरोना का कहर जारी है। इस जानलेवा वायरस से अब तक 5500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के बाद अब यूरोप कोरोना का नया गढ़ बन चुका है। स्पेन में एक दिन के अंदर इस वायरस के 1500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।