केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि भारत दुनिया में मोबाइल फोन बनाने में दूसरे नंबर पर है। भारत में बने आईफोन अमेरिका में बिक रहे हैं।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने कहा कि भारत धर्म के लिए बढ़ रहा है। यू्क्रेन को मोहरा बनाकर अमेरिका और रूस लड़ (Russia-Ukraine War) रहे हैं। भारत कहता है लड़ाई बंद करो।
19 अप्रैल 1975 को देश का पहला सेटेलाइट 'आर्यभट्ट' अंतरिक्ष में भेजा गया था। ISRO)ने इस सैटेलाइट को सोवियत यूनियन की मदद से बनाया था।
आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को भले ही 6.1 प्रतिशत से घटाकर 5.9 प्रतिशत कर दिया है लेकिन वह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नाम बदले हैं। इसपर अमेरिका ने कहा है कि वह ऐसी किसी भी एकतरफा कोशिश का "दृढ़ता से विरोध" करता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है।
भारत और अमेरिका (India-US Deal) के बीच करीब 2400 करोड़ रुपए की रक्षा डील साइन की गई है। इसके तहत भारतीय नौ सेना के लिए नए मिसाइल और टारपीडो खरीदे जाएंगे।
कनाडा से अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में भारतीय परिवार के लोग भी शामिल हैं। एक तीन साल के बच्चे और नवजात की भी मौत हुई है।
खालिस्तान समर्थकों ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह को पूर्व राष्ट्रपति जैल सिंह जैसा हश्र होने की धमकी दी है। इसपर अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा है कि हिंसा और धमकी को स्वीकार्य नहीं किया जा सकता।
भारत को लेकर अमेरिकी नीति में बड़ा बदलाव हुआ है अमेरिका ने अरूणाचल प्रदेश को भारत गणराज्य का हिस्सा मानता है। अमेरिका ने मैकमोहन लाइन को भी पहचान दी है।
सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने से इससे जुड़े स्टार्टअप्स में अचानक अनिश्चितता पैदा हो गई है। आने वाले दिन भारतीय स्टार्टअप्स के लिए मुश्किल भरे होंगे।