भारत और अमेरिकी सेना के बीच वॉशिंगटन में युद्ध अभ्यास चल रहा है। ये युद्धाभ्यास 5 सितंबर से शुरू हुआ था और 18 सितंबर तक चलेगा। ये अमेरिकी सैनिक अड्डे लेविस मेकॉर्ड में चल रहा है। ये युद्धाभ्यास भारत और अमेरिका के बीच सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षणों में से एक है। यह संयुक्त अभ्यास का 15वां संस्करण है।