भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 7 चरणों में चुनाव होंगे। ये चुनाव 19 अप्रैल को शुरू होंगे, जो 4 जून को काउंटिंग वाले दिन खत्म होंगे।
महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक 5 चरणों में चुनाव होंगे। यहां लोकसभा की 48 सीटें हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया है कि सभी सरकारी दस्तावेजों और स्टूडेट्स् के डॉक्यूमेंट्स में मां का नाम भी अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाएगा।
महाराष्ट्र में NDA के दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला तय हो गया है। भाजपा 31, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) 13 और NCP (अजीत पवार गुट) चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
शरद पवार ने विपक्षी गुट महाविकास अघाड़ी द्वारा आयोजित रैली में कहा कि चुनाव आयोग 14 या 15 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव हमारे देश का भविष्य तय करेंगे।
सीबीआई ने बताया कि आईएमपीएस स्कैम, 820 करोड़ रुपये के यूको बैंक के कई बैंक अकाउंट्स से जुड़ा हुआ है।
महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर समझौता हो गया है। सूत्रों के अनुसार शिवसेना (उद्धव ठाकरे) 21, कांग्रेस 15 और NCP (शरद पवार गुट) को 9 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का मौका मिल सकता है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का उम्र संबंधी स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे. पी डी हिंदुजा अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी जॉय चक्रवर्ती ने इस खबर की पुष्टि की।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 54 डेटोनेटर मिले हैं। पुलिस को इसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी।
हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली 23 साल की लड़की ने ऐसा कांड किया कि उसे महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा पुलिस सर्च कर रही है। खबर है कि वो बिहार भाग गई है।