Kangana Ranaut ने की शिव पूजा, अमिताभ से लेकर अजय-माधुरी दीक्षित तक ने लगाया हर-हर महादेव का जयकारा

Mar 11 2021, 01:22 PM IST

देशभर में महाशिवरात्रि (mahashivratri 2021) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास ने इस दिन शिव की आराधना की। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खास मौके पर सोशल मीडिया के जरिए हर हर महादेव का जयकारा लगाया। अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर 2 ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने नासिक के त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की फोटो शेयर की है। जबकि दूसरे ट्वीट में उन्होंने भगवान शिव का एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है! शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है!! लोकआस्था के पावन पर्व महाशिवरात्रि की आप सभी को मंगलकामना प्रभु जी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।

माधुरी दीक्षित ने सेलिब्रेट किया मां का बर्थडे, सास की खुशी की खातिर दामाद ने बजाया गिटार

Jun 28 2020, 12:05 PM IST

लॉकडाउन में ढील दी जा चुकी है फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स घर पर ही अपनी फैमिली के साथ बर्थडे और पार्टी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच माधुरी दीक्षित ने अपनी मां स्नेहलता का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। माधुरी ने अपनी मां स्नेहलता दीक्षित का 88वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने सेलिब्रेशन से जुड़ा एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में उनकी मां बर्थडे केक काटती हुई नजर आ रही हैं। जबकि उनके पति डॉक्टर नेने गिटार बजा रहे हैं और पूरा परिवार बर्थडे सॉन्ग गा रहा है।