यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। सबसे ज्यादा दिनों तक लगातार यूपी का सीएम रहने का रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज हुआ है। इससे पहले यह रिकॉर्ड डॉ. संपूर्णानंद के नाम पर था।
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उनके परिवार का नाम आने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने अतीक अहमद को समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट बताया है।
विधानसभा के यूपी बजट सत्र 2023 के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित किया। राज्यपाल के संबोधन के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। अब इस पर बसपा प्रमुख मायावती ने भी प्रतिक्रिया दी है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कानपुर की घटना पर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अब बुलडोजर की राजनीति में निर्दोषों की जान भी जाने लगी है। उन्होंने इस घटना को निंदनीय बताया है।
रामचरितमानस विवाद मामले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर जमकर निशाना साधा है। मायावती ने सपा पर हमलावर होते हुए अखिलेश यादव को 2 जून 1995 की घटना की याद दिलाई है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट 2023 पर कहा कि यह चंद लोगों को लाभ पहुंचाने वाला है। इसी के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बजट में सिर्फ दावे और वादे ही किए जाते हैं।
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने मायावती की जमकर तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने ट्रेन में मुस्लिम युवक की पिटाई को लेकर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार मुस्लिमों के साथ गैर इंसानियत वाला रवैया अपना रही है।
बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से घोषणा की गई है कि पार्टी 2023 में तमाम राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को बिना किसी दल से गठबंधन के लड़ेगी। पार्टी यह सभी चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी।
यूपी में कांग्रेस की यात्रा भले ही ढाईं दिन की रही हो, लेकिन इस यात्रा में उमड़ा जनसैलाब खासा चर्चा में हैं। वहीं विपक्ष की इस यात्रा से दूरी के भी मायने खास हैं। विपक्षी दल जानते हैं कि भाजपा को हराने के लिए एकता जरूरी है।
माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि जल्द ही मायावती से मुलाकात करेंगी। शाइस्ता ने पहले ही मेयर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था।