एक स्टडी में कहा गया है, दो मीटर डिस्टेंस रखना, मल्टीलेयर कॉटन मास्क और आंखे ढकना कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे असरदार तरीका है।
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी लॉकडाउन में अपने घर पर ही क्वारैंटीन हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए भाई सिद्धांत कपूर के साथ बाहर निकलीं।
भारत में कोरोना के 1,58,930 मरीज हो चुके हैं। इसमें से 4540 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 67901 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी भी देश में 86 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा 56 हजार केस हैं।
भाजपा प्रेमी मोदी मास्क लगाए हुए बाजारों में नजर आ रहे हैं। वहीं, मैनपुरी में कोरोना वायरस से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है और 13 एक्टिव केस हैं। प्रशासन भी लगातार सख्ती बरते हुए है। लोगों से अपील भी किया जा रहा है कि बिना मास्क के घरों से न निकले।
अमेरिका के ईस्टर्न केंटकी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक लड़की ने एक अनोखा फेसमास्क बनांय है। इस मास्क को पहनकर भी लोग कान से कमजोर यानी जिन्हें सुनने में परेशानी होती है, वो भी आपसे बात कर पाएंगे।
प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर कर बताया वे अपने घर से करीब 2 महीने बाद बाहर निकली है। घर से निकलने के बाद उन्होंने मास्क पहने हुए अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। सेल्फी में प्रियंका का प्रिंटेड मास्क काफी कूल दिख रहा है। फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा- 'आखें कभी खामोश नहीं रहतीं। दो महीने में पहली बार घर से बाहर जाते हुए, शुक्र है कि मास्क है।' प्रियंका ने पीले रंग का टॉप पहना है और उनके बाल बिखरे नजर आ रहे हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरीजों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के मुताबिक होम आइसोलेशन वाले मरीज शुरुआती लक्षण दिखने के 17 दिन बाद आइसोलेशन खत्म कर सकेंगे। लेकिन इस दौरान शर्त होगी कि 10 दिन से बुखार नहीं आया हो। मरीजों और उनकी देखभाल करने वालों को ट्रिपल लेयर मास्क पहनना जरूरी होगा।
कोरोना वायरस संकट के बीच कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को एक लाख मास्क लखनऊ भेजे हैं। इस खतरनाक वायरस से बचाव के लिए इसे लोगों में वितरित करवाया जाएगा
देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 32,138 हैं। पिछले 24 घंटे में 3,900 नए मामले सामने आए हैं, जिसके कारण कुल मामलों की संख्या अब 46433 हो गई है। देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 195 मौतें हुई हैं, जिसके कारण मरने वालों की संख्या 1568 हो चुकी है।
लॉकडाउन में नियमों की पालन भी किया और शादी भी कर ली। महज 10 लोग शादी में मौजूद रहे, दूल्हा-दुल्हन ने हाथों को सैनिटाइज करके सात फेरे लिए। लेकिन, जब दुल्हन के विदाई का वक्त आया तो मां ने बेटी के चेहरे पर मास्क लगाकर विदा किया।