Meerut Chunav 2024: उत्तर प्रदेश के मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर आज सुबह से दूसरे फेज का मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से आज वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 5 बजे तक 56.57 प्रतिशत मतदान हुआ।
अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने हाल ही में अपनी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की थी। पुराने लिस्ट में SP ने मेरठ से वकील भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेगा रैली करेंगे। यहां से भाजपा ने एक्टर अरुण गोविल को टिकट दिया है।
कांग्रेस छोड़कर कुछ घंटे पहले ही बीजेपी ज्वाइन करने वाले नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां चार्ज पर लगे दो मोबाइलों में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद घर में आग लग गई और चार भाई-बहनों की एक साथ जलने से मौत हो गई।
31 दिसंबर को साल के अंत के साथ ही एक व्यक्ति के जीवन का भी अंत हो गया। महज एक मोमबत्ती ने न सिर्फ इंसान को बल्कि उसके पूरे घर संसार को जलाकर राख कर दिया। जिसने भी ये घटना देखी वह दंग रह गया।
मेरठ में 14 साल की लड़की को अगवा कर लिया गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें लड़की को भागते और तीन लड़कों द्वारा उसका पीछा करते देखा जा सकता है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में करवाचौथ पर एक पति ने अपनी पत्नी को लेकर अजीब गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी जीजा के संग भाग गई है। पति उसे लेकर करवा चौथ की शॉपिंग कराने गया था।
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेयर ने मेरठ की गुरवीन कौर से 29 अक्टूबर को सगाई कर ली। सगाई समारोह मेरठ के गॉडविन होटल में हुआ। यह शादी 7 नवंबर को चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल पर होगी।
नमो भारत ट्रेन के फेज-2 के तहत मेरठ साउथ तक ट्रैक बिछाने के साथ ओएचई लाइन बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। उम्मीद है कि अप्रैल, 2024 तक साहिबाबाद से मेरठ साउथ स्टेशन तक नमो भारत चलने लगेगी।