मेरठ में होली के चंदे को लेकर जमकर बवाल सामने आया। इस बीच वहां जमकर ईंट पत्थर बरसाए गए। इस बीच खुफिया तंत्र और पुलिस पूरी तरह से फेल नजर आई। जमकर हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए।
यूपी के मेरठ में एक हादसे ने दो परिवार की खुशियों को छीन लिया। यहां शादी के अगले दिन ही युवक की मौत हो गई। इस बीच दुल्हन सुहाग की सेज पर पति का इंतजार ही करती रह गई।
यूपी के मेरठ से बड़ा हादसा सामने आया। यहां पूर्व बसपा विधायक के कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फटने के बाद लिंटर गिर गया। इस हादसे में कई मजदूर घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
मेरठ में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दो महिलाओं को हिरास में लिया।
यूपी के मेरठ में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जानी थाना क्षेत्र के पेपला गांव में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर में औऱ युवती के सीने में गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस कातिलों का पता लगाने में जुटी है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों मेरठ की बहादुर महिला की कहानी काफी चर्चा में है। हो भी क्यों ना। महिला ने एक मनचले को ना सिर्फ सबक सिखाया बल्कि ऐसी मानसिकता वाले लोगों और सभी महिलाओं को एक मैसेज भी दिया।
मेरठ में कंटेनर चालक से बहस के बाद एक कार को घसीटे जाने का मामला सामने आया। कंटेनर ने तकरीबन 500 मीटर तक उस कार को घसीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
यूपी के मेरठ में एक महिला का बोरे में बंद पाया गया। पड़ताल के दौरान सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बोरे को सिर पर रखकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है।
मेरठ के लोधीपुरा नहर में पत्थरों के बीच में एक हैंड ग्रेनेड फंसा हुआ पाया गया। मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की। बम निरोधक दस्ता भी देर रात थाने पहुंचा।
यूपी के मेरठ जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक घोड़ा बग्गी को टक्कर मारते हुए उसे रौंदते हुए निकल गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हैं।