मध्य प्रदेश के इंदौर के पटेल नगर में रामनवमी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां रामनवमी के कार्यक्रम के दौरान बेलेश्वर महादेव मंदिर के बावड़ी की छत धंस गई। घटना के वक्त छत पर 50 से अधिक लोग मौजूद थे।
यूपी के बुलंदशहर में डबल मर्डर का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दंपती को किसी और ने नहीं बल्कि उनकी ही बेटी ने मौत के घाट उतारा था। इस घटना को प्रेमी से बातचीत करने से रोकने और पिटाई के चलते अंजाम दिया गया।
जयपुर से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक हादसे ने शादी वाले घर मातम बिखेर दिया। चाचा की शादी के दिन पहले तीन जवान भतीजों की एक्सीडेंट में मौत हो गई। चाचा दूल्हा बना, लेकिन दूल्हा बनने से पहले अपने भतीजों के अंतिम संस्कार में गया।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री के बॉडीगार्ड रहे एक पुलिस कांस्टेबल का ठाणे जिले के तलोजा में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने इसे सुसाइड का मामला होने का संदेह जताया है।
जोशीले अंदाज और अक्सर हिंदू राष्ट्र का सपना देने वाले बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इंदौर में कथा के दौरान अचानक भावुक होकर रो पड़े। कहने लगे मुझे कोई मार दे इस बात का डर नहीं। लेकिन कोई पाखंडी का आरोप नहीं लगाए। कोई संत पाखंडी नहीं है।
13 मई 2008 को जयपुर में हुए बम धमाकों में पकड़े गए चारों आरोपियों लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। पहले जहां स्थानीय अदालन ने इन्हें फांसी की सजा सुनाई थी, अब उन्हें बरी कर दिया है। वहीं पुलिस को जज ने तगड़ी फटकार भी लगाई है।
एक तरफ राजस्थान में दूसरी बार अपनी सरकारी की वापसी के लिए सीएम अशोक गहलोत जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनके मंत्री विवाद पैदा करने में पीछ नहीं हट रहे हैं। अब खेल मंत्री अशोक चांदना ने एक अफसर को जान से मारने की धमकी दी है।
राजस्थान में निजी डॉक्टरों और अशोक गहलोत सरकार की जिद के कारण लोगों की मौत की वजह बनती जा रही है। 7 दिनों से राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में प्रदेश भर के डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हैं। इलाज नहीं मिलने से एक तीन साल के मासूम की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के विदिशा शहर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। घर से 12 वीं क्लास का पेपर देने निकले 4 दोस्तों की सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिसमें 2 की जान चली गई जबकि दो गंभीर स्टूडेंट को बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
यूपी के बिजनौर में बॉयलर का पैनल मजदूरों के ऊपर गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घायल अन्य मजदूरों का इलाज जारी है।