यूपी के गाजियाबाद में महिला के तीसरे पति ने उसकी चाकू घोंप कर बेरहमी से हत्या कर दी। साल 2019 में मृतका ने तीसरी शादी की थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद भी वह अपने दूसरे पति से संबंध रखती थी।
कंबोडिया में एक कसीनो होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। कई लोगों ने जान बचाने के लिए खिड़की से छलांग लगा दी। होटल में कई विदेशी भी मौजूद थे।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सातवीं पत्नी ने अपने पति की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को एक्सीडेंट की मनगढंत कहानी सुनाते हुए बताया कि रात 2 बजे पति खून से लथपथ होकर घर आए। उनको उठाया, लेकिन वह उठ नहीं सके।
पश्चिमी अफ्रीकी देश गाम्बिया में भारतीय फॉर्मास्यूटिकल्स कंपनी के कफ सीरप को पीने से हुई 66 बच्चों की कथित मौत के बाद अब मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) में ऐसा ही मामला उछला है। यह अलग बात है कि गाम्बिया ने अपने आरोपों को वापस ले लिया था।
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान भगदड़ मचने से 8 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ के चलते रोड शो में शामिल कुछ लोग सीवेज नहर में गिर गए थे। कई लोग भगदड़ में घायल हुए हैं।
उज्बेकिस्तान ने दावा किया है कि 18 बच्चों की मौत भारत की कंपनी मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड की दवा सिरप डॉक-1 मैक्स सिरप पीने से हो गई। इस दवा में एथिलीन ग्लाइकॉल नाम का जहरीला पदार्थ है।
मंगलवार को राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर में हुए भीषण एक्सीडेंट में मारे गए कंडक्टर का बुधवार दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन परिचालक की पूरी जिंदगी संघर्ष से भरी रही। जिस नौकरी को पाने के लिए उसन े10 साल तक कोर्ट में लड़ाई लड़ी और 15 महीने बाद मौत हो गई। वह भी नौकरी करते वक्त...
झारखंड में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक्ट्रेस तनुसा मुखर्जी के सुसाइड का मामला शांत हुआ नहीं कि एंटरटेनमेंट जगत की एक और अभिनेत्री की जान चली गई है। एक्ट्रेस रिया कुमारी को बदमाशों ने गोली मार दी। वह अपने पति से हो रही लूटपाट को रोकने के लिए आई थी।
राजस्थान के कोटा की टेक्निकल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार की शर्मनाक करतूत ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया है। मामला इस समय पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग आज से 28 साल पहले अजमेर में हुए इसी तरह के स्कैंडल को याद कर रहे हैं।
8 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में शेरगढ़ इलाके के भुंगरा गांव में हुए अग्निकांड को आज पूरे 20 दिन हो गए हैं। इस हादसे में 35 लोगों की मौत हो चुकी है। अब दूल्हे को होश आया है। दूल्हे के पता है कि पूरा परिवार सलामत है। वह होश आते ही बोला-जल्द ही मां-बाप से मिलूंगा।